Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

घाटमपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक भिड़ी, दो युवकों की मौत:जैतीपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल


                 घाटमपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक भिड़ी, दो युवकों की मौत:जैतीपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घाटमपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक भिड़ी, दो युवकों की मौत:जैतीपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घाटमपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर रोड पर सोमवार रात लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने दोनो युवकों को मृत घोषित कर दिया। घाटमपुर सीएचसी पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनो को समझाने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी 18 वर्षीय अरुण पुत्र रामदास अपने मामा के बेटे रेउना निवासी 18 वर्षीय अंकित पुत्र धर्मेंद्र के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही दोनों युवक घाटमपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर रोड के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक की सामने से आ रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी, कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में पहुंचे परिजनो में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक अविवाहित थे और परिवार के सहारे थे। एक ही परिवार से जुड़े दो युवकों की एक साथ मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे में शामिल लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
डीसीपी बोले- तहरीर के आधार पर करेंगे कार्रवाई इस संबंध में कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *