Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

हरदोई में झाड़-फूंक के बहाने किशोरी से मारपीट, VIDEO:गले पर रखा बांका, पुजारी और उसके दो बेटों पर मुकदमा दर्ज


                 हरदोई में झाड़-फूंक के बहाने किशोरी से मारपीट, VIDEO:गले पर रखा बांका, पुजारी और उसके दो बेटों पर मुकदमा दर्ज

हरदोई में झाड़-फूंक के बहाने किशोरी से मारपीट, VIDEO:गले पर रखा बांका, पुजारी और उसके दो बेटों पर मुकदमा दर्ज

हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के नाम पर किशोरी से मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुजारी किशोरी के साथ अभद्र व्यवहार करते और उसके गले पर धारदार हथियार (बांका) रखते हुए दिख रहा है। कमरे में ले जाकर लात-घूसों से पीटा पीड़िता की मां पूजा देवी ने थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि वह अपनी 13 वर्षीय बेटी को झाड़-फूंक कराने नई बस्ती निवासी पुजारी परमेश्वरदीन के पास ले गई थीं। आरोप है कि पुजारी ने मां को बाहर कर दिया और कमरे में बंद कर किशोरी को लात-घूसों से पीटा। पुजारी और उसके दो बेटों पर आरोप शिकायत के अनुसार, मारपीट में पुजारी के दो बेटे—मंजेश और संजेश—भी शामिल थे। पीड़ित परिवार ने घटना के अगले दिन बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया कि मामला 2 अप्रैल का है। पुजारी परमेश्वरदीन और उसके दोनों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दैनिक भास्कर वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *