RO/ARO परीक्षा में मऊ के युवाओं को मिली सफलता:प्रियंका ने हासिल की 12वीं रैंक, रीतू बनीं समीक्षा अधिकारी
![]()
RO/ARO परीक्षा में मऊ के युवाओं को मिली सफलता:प्रियंका ने हासिल की 12वीं रैंक, रीतू बनीं समीक्षा अधिकारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) 2023 परीक्षा में जिले के पांच अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। प्रियंका ने मारी बाजी, 12वीं रैंक चौड़ी (अरदौना) गांव की प्रियंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12वीं रैंक हासिल की। वहीं करनपुर गांव के विशाल राय को 42वीं रैंक मिली और सरबहद निवासी दिनेश ने 252वीं रैंक प्राप्त की। मधुबन तहसील के दरगाह निवासी रमेशचंद गुप्ता की पुत्री शालू मद्धेशिया ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा गांव के शिशु मंदिर से प्राप्त की। वर्तमान में वह जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में भूगोल विषय से जेआरएफ के माध्यम से शोध कर रही हैं। रीतू शर्मा बनीं समीक्षा अधिकारी घोसी तहसील के मदापुर समसपुर (कादीपुर) की रीतू शर्मा का चयन समीक्षा अधिकारी (सचिव) पद पर हुआ है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक से स्नातक तक की पढ़ाई वाराणसी में पूरी की और वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। रीतू शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और बहनों को दिया। उनकी बड़ी बहन ऋचा शर्मा न्यायिक सेवा में हैं, जबकि दूसरी बहन डॉ. रीमा शर्मा काशी हिंदू विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। सबसे छोटी बहन हर्षिता शर्मा एलएलएम की पढ़ाई कर रही हैं। जिले के इन पांच अभ्यर्थियों की सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं में इस उपलब्धि से नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
