जुर्माने की फाइल DM को भेजने के एवज में रिश्वत, खनन विभाग का कर्मचारी 10 हजार लेते गिरफ्तार

जुर्माने की फाइल DM को भेजने के एवज में रिश्वत, खनन विभाग का कर्मचारी 10 हजार लेते गिरफ्तार
वेद प्रकाश की ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनन में बीते दिनों खनन विभाग ने सीज की थी। वेद प्रकाश ने एंटी करप्शन में शिकायत की थी कि खनन विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महमूद रजा सीज ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ने और जुर्माना की फाइल डीएम कार्यालय भेजने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
Source: Live Hindustan via DNI News