लखनऊ में महाराजा कंसा पासी महोत्सव का आयोजन:मक्का पासी-उद्या देवी को दी गई श्रद्धांजलि, दिनेश शर्मा बोले- कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ धोखा किया

लखनऊ कसमंडी कला में ‘धर्म रक्षक, राष्ट्र रक्षक महाराजा कंसा पासी’ महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा शामिल हुए।कार्यक्रम के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर , विधायक जय देवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रैली को संबोधित करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कांग्रेस ने बाबा साहेब का अपमान किया था। चुनावों में वोट डकैती कर उन्हें पराजित किया गया था। ‘पासी समाज का इतिहास गौरवशाली’ दिनेश शर्मा ने कहा कि पासी समाज हमेशा से देश की सेवा के प्रति समर्पित रहा है। लखनऊ और उसके आसपास का क्षेत्र कभी पासी राजाओं का क्षेत्र हुआ करता था। इस समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है, जिसने देश के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर किया। आक्रांताओं को परास्त करने में इस समाज ने हमेशा अहम भूमिका निभाई। विपक्षी दलों ने हमेशा इस समाज को अपमानित करने का काम किया है। स्वतंत्रता संग्राम में पासी समाज का अहम योगदान दिनेश शर्मा ने बताया कि 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम में मक्का पासी और उद्या देवी जैसे वीर योद्धाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महाराजा लाखन पासी ने लखनऊ को बसाया और संवारा था। महाराजा कंसा पासी और उनके पुत्र राजा मलिहा ने मलिहाबाद बसाया था। भाजपा ने हमेशा राष्ट्रनायक समाज की स्मृतियों को जीवित करने का काम किया है। महाराजा बिजली पासी के किले का संरक्षण और उनके नाम पर शिक्षण संस्थान की स्थापना इसका उदाहरण है। पूर्वजों को याद करने वाला समाज ही आगे बढ़ता है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/rTMEk46