Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

लखनऊ विवि में ‘बेंच अंडर लेंस’ कार्यक्रम:2026 के बहुचर्चित संवैधानिक वाद-विवाद में 65 छात्र शामिल


                 लखनऊ विवि में 'बेंच अंडर लेंस' कार्यक्रम:2026 के बहुचर्चित संवैधानिक वाद-विवाद में 65 छात्र शामिल

लखनऊ विवि में ‘बेंच अंडर लेंस’ कार्यक्रम:2026 के बहुचर्चित संवैधानिक वाद-विवाद में 65 छात्र शामिल

लखनऊ विश्वविद्यालय की सांस्कृतिकी संस्था ने ‘बेंच अंडर लेंस’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी के संरक्षण में हुए इस संवैधानिक वाद-विवाद में विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों से आए 65 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम वर्ष 2026 के लिए बहुचर्चित था। शिक्षा विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम’ के साथ हुई और समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। पूरे आयोजन के दौरान शैक्षणिक और गंभीर माहौल बना रहा।इस मंच पर प्रतिभागियों ने दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा की। पहला विषय ‘गरिमा के साथ मृत्यु का अधिकार’ की संवैधानिक वैधता था, जबकि दूसरा ‘ न्यायिक पारदर्शिता और संस्थागत अखंडता’ के बीच संतुलन का जटिल प्रश्न था। सर्वोच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण फैसलों का हवाला दिया छात्रों ने इन विषयों पर अपने तर्क स्पष्ट और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।वाद-विवाद के दौरान यह विशेष बात रही कि प्रतिभागियों ने केवल भावनात्मक अपीलों तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने संवैधानिक प्रावधानों, विशेषकर अनुच्छेद 21 के व्यापक स्वरूप, और सर्वोच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण फैसलों का हवाला देते हुए अपने पक्ष को मजबूती प्रदान की। शीर्ष छह प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की इस आयोजन में प्रतिभागियों की तार्किक क्षमता, प्रतिवाद कौशल और विधिक समझ का परीक्षण किया गया। यही कारण रहा कि यह कार्यक्रम मात्र एक भाषण प्रतियोगिता न होकर एक गंभीर बौद्धिक विमर्श के रूप में सामने आया।कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष छह प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की गई। इनमें अमरकांत शर्मा, अक्सा, अश्विन, आर्यन भदौरिया, इशिता और आदित्य विक्रम सिंह शामिल थे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *