DniNews.Live

कांग्रेस राज में गैस कनेक्शन के लिए जमीन बेचनी पड़ती:मंत्री दिनेश प्रताप बोले- अब हर घर तक पहुंच रही गैस, विकास नई ऊंचाइयों को छू रहा


                 कांग्रेस राज में गैस कनेक्शन के लिए जमीन बेचनी पड़ती:मंत्री दिनेश प्रताप बोले- अब हर घर तक पहुंच रही गैस, विकास नई ऊंचाइयों को छू रहा

कांग्रेस राज में गैस कनेक्शन के लिए जमीन बेचनी पड़ती:मंत्री दिनेश प्रताप बोले- अब हर घर तक पहुंच रही गैस, विकास नई ऊंचाइयों को छू रहा

प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित नव निर्माण के नौ साल कार्यक्रम में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। मां शीतला देवी अतिथि गृह में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईवे, मेडिकल कॉलेज, आधुनिक स्कूल और बेहतर सड़कों के निर्माण पर तेजी से काम हुआ है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में “रामराज्य” जैसा वातावरण स्थापित हुआ है, जहां हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। कौशांबी के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि जिले में कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि कुछ निर्माण कार्य अभी प्रगति पर हैं। सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गैस को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय गैस कनेक्शन लेना बेहद कठिन था। उन्होंने दावा किया कि उस दौर में लोग गैस सिलेंडर पाने के लिए जमीन तक बेच देते थे या जेवर गिरवी रख देते थे, जबकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तक गैस कनेक्शन पहुंचा है। मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल बिना सेवा किए सम्मान पाना चाहते हैं। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि जनता अब विकास और काम के आधार पर ही अपना समर्थन दे रही है। ——————————————– ये खबर भी पढ़िए… मां चाहती थी- हरीश को इच्छामृत्यु, पिता तैयार नहीं थे:गाजियाबाद में ब्रह्मकुमारी बहन बोलीं- उसके कर्म कट चुके हैं ‘तुम एक पंछी हो, लेकिन अभी दुख और पीड़ा के एक पिंजड़े में कैद हो। इस पिंजड़े से अब तुम्हारे उड़ने का समय आ गया है।’ यह ब्रह्मकुमारी लवली के शब्द हैं, जो उन्होंने गाजियाबाद में हरीश राणा को अंतिम विदाई देते वक्त कहे थे। हरीश 13 साल से कोमा में हैं। सुप्रीम कोर्ट से परमीशन मिलने बाद दिल्ली एम्स में उन्हें इच्छामृत्यु दी जा रही है। हरीश से ऑक्सीजन सपोर्ट हटा लिया गया है। खानी-पानी भी पिछले 2 दिन से बंद है। पहले ट्यूब के सहारे खाना दिया जा रहा था। पढ़िए पूरी खबर…


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *