Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

कानपुर में पति ने पत्नी की हत्या की:बेटी के साथ खेत पर गई थी, छिप कर बैठा था; डंडे से पीट-पीटकर मार डाला


                 कानपुर में पति ने पत्नी की हत्या की:बेटी के साथ खेत पर गई थी, छिप कर बैठा था; डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

कानपुर में पति ने पत्नी की हत्या की:बेटी के साथ खेत पर गई थी, छिप कर बैठा था; डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

कानपुर में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार को महाराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली गांव में हुई। यह 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला…
दोपहर में हुआ विवाद, शाम को वारदात… भेवली गांव निवासी हरिपाल वह मजदूरी का काम करता है। पिछले करीब एक सप्ताह से शराब के नशे में घर पर विवाद कर रहा था। उसकी पत्नी रामदेवी ने एक सूअर पाल रखा था। उसे हरिपाल ने चार दिन पहले बेच दिया। उसी पैसे से शराब पीकर घर में कलह कर रहा था। सोमवार की दोपहर में पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। फिर शाम करीब चार बजे रामदेवी अपनी बेटी राधा व अन्य लोगों के साथ खेत पर गई थी। बेटी राधा पास में गेहूं काट रही थी, जबकि रामदेवी खेत में लगी सब्जियों की निराई कर रही थी। इसी बीच अरहर के खेत में पहले से छिपे हरिपाल ने पीछे से आकर मोटे डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह तब तक डंडे मारता रहा, जब तक रामदेवी अधमरी होकर गिर नहीं गई। शोर सुनकर आसपास के लोग और बेटी बचाने दौड़े, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया। अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हरिपाल और रामदेवी के चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटे विनीत (17), मनीष (12) हैं। दो बेटी राधा (15) और निधि (10) है। मनीष और निधि दोनों गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रामदेवी का मायका महाराजपुर थाना क्षेत्र के फुफुवार गांव में है। वहां घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में आक्रोश फैल गया।
पुलिस जांच में जुटी एडीसीपी पूर्वी अंजली विश्वकर्मा ने गांव पहुंचकर महिला के बच्चों और परिवार के सदस्यों से बात की। उन्होंने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी में कई दिनों से विवाद चल रहा था। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम दबिश दे रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। —————— ये खबर भी पढ़ें… PCS ज्योति मौर्य के पति को क्या मिलेगा गुजारा भत्ता?, पुरुष को भी भत्ता मांगने का अधिकार? दावा कितना मजबूत? यूपी की PCS अफसर ज्योति मौर्या के सफाईकर्मी पति आलोक मौर्या ने गुजारा भत्ता मांगा है। आलोक ने इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका पर हाईकोर्ट ने ज्योति मौर्या को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 8 अगस्त को होगी। भारतीय समाज में पत्नी को गुजारा भत्ता मिलने की बात चलन में है। लेकिन, आलोक मौर्या की अपील ने नई बहस छेड़ दी है। पढ़ें पूरी खबर


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *