कानपुर में पांच वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म:गेम खेलने के बहाने बुलाकर दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
![]()
कानपुर में पांच वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म:गेम खेलने के बहाने बुलाकर दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव चौकी अंतर्गत बारी गांव में 5 वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बारीगांव निवासी पृथ्वीपाल उर्फ चौहान पुत्र सियाराम मासूम को मोबाइल पर गेम खेलने का लालच देकर अपने घर ले गया, जहां उसने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। काफी देर तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। कुछ समय बाद बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने पहले आरोपी के घर जाकर विरोध जताया और ग्राम प्रधान को भी सूचना दी। बाद में मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए अवनीश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को भीतरगांव चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार गौतम, उपनिरीक्षक महेश पाल और कांस्टेबल मुनेश शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
