वृंदावन आई दो महिला श्रद्धालु हुई बेहोश:बांके बिहारी जी के जा रही थीं दर्शन करने, गली नंबर 1 में हुई घटना

दिवाली के बाद वृंदावन में उमड़ी भीड़ के कारण यहां रविवार को दो महिला श्रद्धालु बेहोश हो गई। गाजियाबाद और प्रयागराज की रहने वाली यह महिला श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थी। महिला श्रद्धालु जब गली नंबर 1 पर पहुंचीं तभी भीड़ के दबाव में वह बेहोश हो गई। दर्शन करने आई थीं श्रद्धालु गाजियाबाद निवासी दीपमाला और प्रयागराज निवासी काजल परिवार के साथ बांके बिहारी दर्शन करने आई थी। यह लोग जैसे ही बांके बिहारी जी के दर्शन करने गली नंबर 1 से मंदिर की तरफ जा रहे थे तभी भीड़ में फंसने के कारण वह अचानक बेहोश हो गई। महिला श्रद्धालुओं के बेहोश होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। परिजन लेकर गए अस्पताल महिला श्रद्धालुओं के बेहोश होते ही परिजन और वहां मौजूद पुलिस कर्मी उनको लेकर अस्पताल के लिए दौड़ पड़े। जिला संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया जिससे उनको राहत मिली। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं की सेहत में सुधार देखने को मिला। कुछ देर अस्पताल में रखने के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वीकेंड पर उमड़ी है भारी भीड़ वृंदावन में इन दिनों दिवाली की छुट्टी और वीकेंड होने के चलते भारी भीड़ उमड़ी हुई है। मंदिरों की तरफ जाने वाले रास्ते श्रद्धालुओं से पैक हैं। श्रद्धालुओं को दर्शन करने जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बांके बिहारी मंदिर में बनी कमेटी सुगम दर्शनों की व्यवस्था नहीं बना पा रही है।


https://ift.tt/4v3arwE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top