Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

GSVM की पूर्व प्राचार्य आरती लाल चंदानी के खिलाफ वारंट:डॉक्टर परवेज ने 6 साल पहले दाखिल किया था वाद, 2 को होगी सुनवाई


                 GSVM की पूर्व प्राचार्य आरती लाल चंदानी के खिलाफ वारंट:डॉक्टर परवेज ने 6 साल पहले दाखिल किया था वाद, 2 को होगी सुनवाई

GSVM की पूर्व प्राचार्य आरती लाल चंदानी के खिलाफ वारंट:डॉक्टर परवेज ने 6 साल पहले दाखिल किया था वाद, 2 को होगी सुनवाई

जीएसवीएम की पूर्व प्राचार्य डॉ. आरती लाल चंदानी के खिलाफ कोर्ट ने जमानतीय वारंट जारी किया है। डॉ. परवेज खान ने 6 साल पहले क्रिमिनल डेफेमेशन (अपराधिक मानहानि) का वाद दाखिल किया था। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 2 मई की तारीख तय की है। असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में हुआ था विवाद जीएसवीएम कालेज में तैनात आई स्पेशलिस्ट डॉ. परवेज खान ने अगस्त 2020 में क्रिमिनल डेफेमेशन वाद दाखिल किया था। आरोप है कि डॉ. आरती लाल चंदानी उस समय कालेज में प्राचार्य के पद पर तैनात थीं। उसी दौरान कालेज में एक असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर वैकेंसी निकली। आरोप है कि प्राचार्य ने अन्य सभी आवेदकों को फेल करके एक सीनियर रेजीडेंट को नियुक्त करने की बात कही। डॉ. परवेज का आरोप है कि उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद उनके खिलाफ साजिश रची गई। आरोप लगाया कि वह छात्रों को पास फेल करने के नाम पर पैसा मांगते हैं। इसका पीडीएफ बनाकर आदर्श नाम के एक वाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया। डॉ. परवेज का आरोप है कि इसके बाद यह पीडीएफ सोशल मीडिया के कई अन्य ग्रुपों पर भी वायरल कर दिया गया। इसी के कारण क्रिमिनल डेफेमेशन दाखिल किया था। मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामजी श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट ने पिछली तारीख पर आरती लाल चंदानी को तलब किया था। सोमवार को हुई सुनवाई पर उपस्थित नहीं हुईं तो जमानती वारंट जारी किया गया है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *