DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

तारिक अनवर ने वक्फ बिल पर तेजस्वी का किया समर्थन:कटिहार में बोले-महागठबंधन के सभी घटक पूरी एकजुटता के साथ चुनाव में उतर रहे

कटिहार के राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने की। बैठक में कटिहार सांसद तारिक अनवर और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस बैठक में मुख्य रूप से कटिहार जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर महागठबंधन उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई, जिसमें सांसद तारिक अनवर ने पार्टी की स्थिति और महागठबंधन की रणनीति पर बात की। कांग्रेस पहले से ही इस बिल के खिलाफ रही वक्फ बिल पर पूछे गए सवाल के जवाब में सांसद तारिक अनवर ने कहा कि,कांग्रेस पहले से ही इस बिल के खिलाफ रही है। उन्होंने तेजस्वी यादव के इस बिल को फाड़ने के कदम का समर्थन किया। अनवर ने यह भी बताया कि ममता बनर्जी ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है और जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां इसका विरोध स्वाभाविक है। सांसद तारिक अनवर ने कहा कि, यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बुलाई गई थी, जिसमें कांग्रेस की भूमिका पर चर्चा हुई। उन्होंने जोर दिया कि यह चुनाव बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और महागठबंधन की सरकार बनाना उनका लक्ष्य है। इसके लिए सभी घटक दलों को एकजुट होकर काम करना होगा। टिकट कटने के बाद कुछ जगहों पर हुई नाराजगी पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने बताया कि अब सब कुछ ठीक है और कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि महागठबंधन के सभी घटक दल पूरी एकजुटता के साथ चुनाव में उतर रहे हैं। इस अवसर पर कटिहार सदर सीट से वीआईपी उम्मीदवार सौरभ अग्रवाल और बरारी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम भी मौजूद थे। सांसद तारिक अनवर ने सौरभ अग्रवाल के परिजनों और समर्थकों से खुलकर चुनाव प्रचार में आने और उन्हें विजयी बनाने की अपील की।


https://ift.tt/89lqwH3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *