Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

आपदा के बाद भी सरकार सो रही:अजय राय बोले,10 से 70% फसलें नष्ट, सीएम को पत्र लिखकर मुआवजा की मांग


                 आपदा के बाद भी सरकार सो रही:अजय राय बोले,10 से 70% फसलें नष्ट, सीएम को पत्र लिखकर मुआवजा की मांग

आपदा के बाद भी सरकार सो रही:अजय राय बोले,10 से 70% फसलें नष्ट, सीएम को पत्र लिखकर मुआवजा की मांग

उत्तर प्रदेश में पिछले दो सप्ताह से लगातार हो रही ओलावृष्टि, तेज आंधी और आकाशीय बिजली ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। पूर्वांचल, मध्यांचल और बुंदेलखंड सहित कई क्षेत्रों में गेहूं, चना, सरसों, मटर, गोभी, बैंगन, आम, केला और अन्य फसलों को 10 से 70 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। कई जगहों पर फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने प्रदेश में प्रशासनिक लापरवाही और राहत कार्यों में देरी का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सरकार से आपदा घोषित करने की मांग अजय राय ने पत्र में लिखा, “प्रदेश में विगत 10-15 दिनों के दौरान ओलावृष्टि, तेज आंधी, असामयिक वर्षा एवं आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने पूरे प्रदेश में आपदा का रूप ले लिया है। गेहूं, चना, सरसों समेत कई फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर 10% से 70% तक फसल क्षति हुई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने पहले से कोई तैयारी नहीं की, न चेतावनी दी और न ही जोखिम कम करने के लिए कोई कदम उठाए। आपदा के बाद भी राज्य सरकार और प्रशासन की प्रतिक्रिया बहुत धीमी है। सीएम को पत्र लिखकर कांग्रेस ने 4 मांग की


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *