क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल के जन्मोत्सव सप्ताह की तैयारियां शुरू:18 से 27 नवंबर तक देशभर में होंगे विशेष आयोजन, मेरठ में शोभायात्रा और दीपोत्सव

28 सितंबर 2025।1857 की क्रांति के वीर नायक धनसिंह कोतवाल जी की स्मृति में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी 18 नवंबर से 27 नवंबर तक जन्मोत्सव सप्ताह भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसके लिए आज अभिवादन भवन, शास्त्री नगर एफ-13 स्थित सभागार में आवश्यक बैठक व प्रेस वार्ता आयोजित हुई। बैठक में धनसिंह कोतवाल प्रपत्र एवं शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि कोतवाल जी का जन्मदिन 27 नवंबर को होता है। इसी उपलक्ष्य में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के जिलों सहित देश के 15 राज्यों से प्रबुद्ध जन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बैठक में तय कार्यक्रम महिला शोध समूह को मिली अहम जिम्मेदारी बैठक में निर्णय लिया गया कि धनसिंह कोतवाल महिला शोध समूह की संयोजक प्रधानाचार्य सुगम सिंह धामा होंगी। इनका कार्यकाल एक वर्ष का होगा। यह महिलाओं द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का संयोजन करेंगी। बैठक में शामिल हुए प्रबुद्धजन बैठक का संचालन चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने किया और अध्यक्षता प्रबंधक करतार सिंह पाली ने की। इस मौके पर राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर, मेरठ बार महासचिव राजेंद्र सिंह राणा, प्रो. देवेश चंद शर्मा, इंजीनियर सुरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व डीएसपी बले सिंह, डॉ. अशोक कुमार, भास्कर निगम, दिग्विजय धामा, इंस्पेक्टर चेतन सिंह, चमन लाल मित्तल, प्रधान कर्मवीर सिंह, रीमा सिंह, अम्रीशा, श्याम सिंह धामा, सुरेंद्र सिंह भडाना, सचिन अंबावता, अनीश चेयरमैन, सुखवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/YTFki7E