DniNews.Live

जिप अध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष पर लगाया मानहानि का आरोप:फेसबुक पोस्ट कर सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया, शिकायत दर्ज


                 जिप अध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष पर लगाया मानहानि का आरोप:फेसबुक पोस्ट कर सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया, शिकायत दर्ज

जिप अध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष पर लगाया मानहानि का आरोप:फेसबुक पोस्ट कर सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया, शिकायत दर्ज

सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव के खिलाफ मानहानि का आरोप लगाते हुए कर्मा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामनिहोर यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक आरोप लगाए हैं, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। शिकायत में राधिका पटेल ने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष ने उन पर माफिया से पैसे लेकर जिला पंचायत को उनके हवाले करने जैसे गंभीर आरोप लगाए, जो पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। खनन और ठेकेदारी से जुड़े माफिया सक्रिय वहीं, इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रामनिहोर यादव ने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं और वे अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ये बातें मीडिया से बातचीत के दौरान कही थीं, लेकिन पूरी बात सामने नहीं आ पाई। रामनिहोर यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से सोनभद्र में खनन और ठेकेदारी से जुड़े माफिया सक्रिय हो गए हैं। जिला पंचायत के कार्य उन्हीं के प्रभाव में हो रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया- राधिका पटेल की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में मीडिया में दिए गए बयानों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *