Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

कल्याणपुर में प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से हमला:पैसे के विवाद में अधिवक्ता पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी


                 कल्याणपुर में प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से हमला:पैसे के विवाद में अधिवक्ता पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

कल्याणपुर में प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से हमला:पैसे के विवाद में अधिवक्ता पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर के कल्याणपुर में पैसे को लेकर दबँगो ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक के पेट में चाकू लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित कि तहरीर के आधार पर जाँच शुरू कर दिया है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के राजकीय उनयन बस्ती निवासी हिर्देश कुमार सिंह प्रॉपर्टी डीलर है। परिवार में पत्नी व दो बच्चे है। हिर्देश सिंह ने बताया कि उसने पड़ोस में रहने वाले एक अधिवक्ता से पैसे को लेकर उनका विवाद चल रहा है। आरोप है कि वह कई बार जान से मारने कि धमकी दे चुका था। सोमवार को वह किसी काम से जा रहा था तभी कुछ अज्ञात लोगो ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। जिससे उनके पेट में चाकू लग गई। और वह वही गिर गए। घटना के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित ने तत्काल घटना कि सूचना पहले परिजनों को दी। उसके बाद 112नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और घटना कि जांच पड़ताल शुरू की। परिजनों ने घायल को पास के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराते हुए थाने में लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। बोले थाना प्रभारी- कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की पीड़ित द्वारा तहरीर मिली है घटना की जाँच पड़ताल की जा रही है। जाँच कर अन्य विधिक कार्रवाई की जायेगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *