![]()
डीसीपी पूर्वी ने ईद-रामनवमी सुरक्षा का जायजा लिया:मस्जिदों और शोभायात्रा मार्गों का भ्रमण कर दिए आवश्यक निर्देश
पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने आगामी ईद-उल-फितर और रामनवमी पर्वों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बुधवार दोपहर को डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। आगामी ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत, डीसीपी ने जाजमऊ स्थित ईदगाह, ग़फ़्फ़ार मस्जिद, सूबेदार मस्जिद, मरकज मस्जिद, जुगन मस्जिद और बख्शु प्यादा मस्जिद का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मस्जिदों के इमामों, प्रबंधन समितियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीसीपी ने संबंधित अधिकारियों को नमाज के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की। इसके अतिरिक्त, आगामी रामनवमी शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग का भी भ्रमण किया गया। इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ताकि सभी आयोजन सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply