नगर आयुक्त ने लखनऊ में किया निरीक्षण:गो शाला व सीएम ग्रिड कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई
![]()
नगर आयुक्त ने लखनऊ में किया निरीक्षण:गो शाला व सीएम ग्रिड कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई
लखनऊ में नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सोमवार को जोन 7 स्थित मनोरथ गो शाला का निरीक्षण किया। वहां संचालित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोशाला में निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्हें कुछ कार्यों की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। काम में तेजी लाने के निर्देश नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गोशाला से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा, नगर अभियंता संजय पाण्डेय, जूनियर इंजीनियर (जेई) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नगर आयुक्त को कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की जानकारी दी। सीएम ग्रिड परियोजना की समीक्षा इसके बाद नगर आयुक्त गौरव कुमार ने जोन 4 स्थित विभूति खंड में चल रहे सीएम ग्रिड फेस 2 के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समय सीमा की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
