Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

यमुनापार क्षेत्र में 2 दिन नहीं होगी पानी की सप्लाई:7-8 अप्रैल को नहीं होगी सप्लाई, 9 अप्रैल की सुबह पानी मिलने की संभावना


                 यमुनापार क्षेत्र में 2 दिन नहीं होगी पानी की सप्लाई:7-8 अप्रैल को नहीं होगी सप्लाई, 9 अप्रैल की सुबह पानी मिलने की संभावना

यमुनापार क्षेत्र में 2 दिन नहीं होगी पानी की सप्लाई:7-8 अप्रैल को नहीं होगी सप्लाई, 9 अप्रैल की सुबह पानी मिलने की संभावना

आगरा के यमुनापार में 2 दिन का संकट रहेगा। 7 और 8 अप्रैल को पानी की सप्लाई नहीं होगी। 9 अप्रैल की सुबह पानी मिलने की संभावना है। इसको लेकर जलकल विभाग ने यमुनापार के लोगों से पानी स्टोर करके रखने की सलाह दी है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी।
जलकल विभाग के अनुसार, ट्रांसयमुना फेस-2 स्थित 9वीटी जेडपीएस की सफाई का काम 7-8 अप्रैल को कराया जाएगा। इसके चलते 7 अप्रैल शाम से 8 अप्रैल शाम तक पानी की सप्लाई नहीं होगी। इन क्षेत्रों में नहीं होगी पानी की सप्लाई
यमुनापार के शाहदरा, नुनिहाई, ट्रांस यमुना फेस-2, नरायच, नगला रामबल, सती नगर, श्याम नगर, कैला देवी मंदिर, कृष्णा कॉलोनी, श्याम विहार कॉलोनी, सौदार डिग्री कॉलेज, बसेरा कॉलोनी, महावीर नगर, बालाजी नगर, कालिंदी विहार, एडीए कॉलोनी, कांशीराम आवास, नगला विहारी, बघेल बस्ती आदि क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। इन नंबरों पर संपर्क कर मंगा सकते हैं टैंकर
जलकल विभाग ने लोगों से पानी कम खर्च करने और आवश्यकतानुसार स्टोर करके रखने की सलाह दी है। इसके अलावा वैकल्पिक तौर पर जलकल विभाग द्वारा टैंकरों से पानी सप्लाई की व्यवस्था की गई है।
इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-2702722 एवं कंट्रोल रूम नंबर 8192095401 या अवर अभियंता, छत्ता जोन के मोबाइल नंबर 8192095951 पर संपर्क कर सकते हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *