प्रयागराज में डांडिया नवरंग का भव्य महोत्सव:प्रयाग संगीत समिति की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, 5 दिन होगा आयोजन

प्रयागराज में प्रयाग संगीत समिति की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष विशेष रूप से 5 दिवसीय नवरंग डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस भव्य आयोजन की शुरुआत 26 सितंबर से हुई, जो 30 सितंबर तक चलेगा। शहरवासियों के लिए यह आयोजन मनोरंजन और सांस्कृतिक उत्सव का अद्भुत संगम बन चुका है। इस उत्सव का आयोजन D Square Events और Gold Pillar Events के सहयोग से किया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन, शनिवार को, प्रयाग संगीत समिति प्रांगण में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ डांडिया खेला। कार्यक्रम में लाइव बैंड पर मिश्रा बंधु की प्रस्तुति ने माहौल को संगीतमय कर दिया, वहीं सारेगामापा लिटिल चैंप्स फेम अंशिका सिंह ने अपनी मधुर आवाज़ से सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही दीपक डांस इंस्टीट्यूट के कलाकारों ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। अंत में, डीजे स्काई की धुनों पर पूरा प्रयागराज झूम उठा। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा त्रिपाठी ने बहुत ही खूबसूरती से किया। उनकी एनर्जी और मंच संचालन ने लोगों को पूरे समय उत्साहित बनाए रखा। इस भव्य कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर है, जो प्रोग्राम में प्लास्टिक मुक्त के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। महोत्सव के दौरान विभिन्न कैटेगरीज में विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। सभी विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि ऐसा रंगारंग और भव्य डांडिया कार्यक्रम प्रयागराज में बहुत कम देखने को मिलता है। नवरात्रि के इस पर्व को और भी खास बना रहे नवरंग डांडिया महोत्सव के बाकी दिनों में भी लोगों को कई शानदार प्रस्तुतियाँ देखने को मिलेंगी।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/eywSWrp