Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

हत्या के 22 घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी:प्रतापगढ़ में आरोपियों के एनकाउंटर की मांग, एसपी ने 25 25 हजार रुपए इनाम घोषित किया


                 हत्या के 22 घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी:प्रतापगढ़ में आरोपियों के एनकाउंटर की मांग, एसपी ने 25 25 हजार रुपए इनाम घोषित किया

हत्या के 22 घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी:प्रतापगढ़ में आरोपियों के एनकाउंटर की मांग, एसपी ने 25 25 हजार रुपए इनाम घोषित किया

प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में युवक पंकज शुक्ला की गोली मारकर हत्या के मामले में परिजनों ने करीब 22 घंटे बाद अंतिम संस्कार के लिए सहमति दे दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने कई मांगों को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था, जिससे इलाके में तनाव बना रहा। यह सनसनीखेज वारदात शनिवार शाम को हुई थी, जिसमें 33 साल के पंकज शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। परिजनों ने इस मामले में इलाके के विपिन, विवेक सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
रात भर मांग पर अड़े रहे परिजन
रविवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर लाया गया, तो परिजनों ने 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, शस्त्र लाइसेंस, परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के एनकाउंटर जैसी मांगें रखीं। वे प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और रातभर शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया।
एसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ। पुलिस अधीक्षक दीपक भुकर ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कड़े कदम उठाए और प्रत्येक आरोपी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। साथ ही, उनकी गिरफ्तारी के लिए चार अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं। प्रशासन द्वारा आर्थिक मदद, सुरक्षा और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए और अंततः शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *