DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

छठ मनाने के लिए घर लौट रहे प्रवासी, है खुशी

भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी छठ पूजा को लेकर विभिन्न प्रदेशों में रहकर काम करनेवाले लोग काफी संख्या में घर लौट रहे हैं। रेलवे प्लेटफार्म पर ट्रेन से पहुंचे यात्रियों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है। खुशियों के इस माहौल में उनके आने से काफी उत्साह है। सपरिवार स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे अमित कुमार वर्मा पत्नी, अन्नी कुमारी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षिका ज्योति कुमारी, रेखा देवी यशवीर प्रसाद बताते हैं कि हमलोग दो माह पहले ही यात्रा टिकट बुक करा चुके थे। इस कारण कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं विवेक कुमार व रीता देवी ने बताया कि अब पहले जैसी स्थिति नहीं है। काफी संख्या में स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से आवागमन में आसानी हुई है। हालांकि, स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में लेट लतीफी तथा किराया अधिक होने से थोड़ी परेशानी होती है, जिसे रेलवे को ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने बताया स्पेशल ट्रेन लेट होने से लोग पर्व या त्योहार के निश्चित तारीख से दो तीन रोज पहले ही सफर करते है, ताकि निर्धारित समय पर पहुंच अपने परिवार के साथ खुशियां बांट सके। रेलवे द्वारा चलाई जां रही यह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन उन हजारों यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हर साल टिकट की मारामारी के कारण छठ जैसे बड़े पर्व पर अपने घर नहीं जा पाते थे। अब आप इस विशेष सुविधा का लाभ उठाकर न सिर्फ घर पहुंच सकते हैं, बल्कि अपने परिवार के साथ मिलकर छठ पूजा की खुशियां भी मना सकते हैं। छठ का पहला दिन नहाए खाए, रविवार को खरना सोमवार को प्रथम सांध्यकालीन अर्घ्य एवं मंगलवार को द्वितीय प्रातः कालीन अर्घ्य के साथ छठ पूजा संपन्न होगी।


https://ift.tt/t2e4QLu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *