Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

बुलंदशहर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या:भाईपुरा-हजरतपुर रोड पर मिला शव, सिर और पेट में लगी बुलेट


                 बुलंदशहर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या:भाईपुरा-हजरतपुर रोड पर मिला शव, सिर और पेट में लगी बुलेट

बुलंदशहर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या:भाईपुरा-हजरतपुर रोड पर मिला शव, सिर और पेट में लगी बुलेट

बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना भाईपुरा से हजरतपुर रोड पर हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने युवक को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। युवक का शव राजवाहे के किनारे पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के सिर और पेट में गोली लगी है। शरीर पर कुछ अन्य चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने गोली मारने से पहले युवक के साथ मारपीट भी की होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पहले शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और हमलावरों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *