Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

वाराणसी में रेलवे ट्रैक पर युवक को मिली AK-47:पुलिस ने कब्जे में लिया, CRPF जवान का था हथियार, जांच शुरू


                 वाराणसी में रेलवे ट्रैक पर युवक को मिली AK-47:पुलिस ने कब्जे में लिया, CRPF जवान का था हथियार, जांच शुरू

वाराणसी में रेलवे ट्रैक पर युवक को मिली AK-47:पुलिस ने कब्जे में लिया, CRPF जवान का था हथियार, जांच शुरू

वाराणसी के जैतपुरा थानक्षेत्र के सरेया चौकी इलाके से गुजर रहे वाराणसी- मुगलसराय रेलवे ट्रैक पर AK-47 मिलने से हडकंप मच गया। रेलवे ट्रैक पर असलहा मिलने की जानकारी युवक ने तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने असलहे को कब्जे में लिया और आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जांच के बाद पता चला की असलहा सीआरपीएफ जवान का है जो स्पेशल ट्रेन से ट्रेक पर गिर गया था। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल चुनाव ड्यूटी में जवानों को लेकर जा रही थी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं जानकारी के अनुसार एक युवक को AK-47 मिली थी। जिसे वह कंधे पर टांग का घूम रहा था और पुलिस को किसी ने सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे जब्त किया। AK-47 मिलने की सूचना पर हड़कंप वाराणसी के मुगलसराय-बनारस रेलवे ट्रैक पर सरैया डॉट पुल के पास AK-47 मिलने की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गयी। मौके पर डिस्पी काशी, एडीसीपी, एसीपी चेतगंज सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और आरपीएफ से सम्पर्क साधा। कुछ ही देर में आरपीएफ के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पीडीडीयू जंक्शन पर रुकी थी स्पेशल ट्रेन आरपीएफ ने जब जानकारी की तो पता चला कि कुछ ही देर पहले इसी ट्रेक से एक स्पेशल ट्रेन जो सीआरपीएफ की टुकड़ी को लेकर बंगाल चुनाव के लिए जा रही थी गुजरी थी। इसी ट्रेन से यात्रा कर रहे एक सीआरपीएफ के जवान की लोडेड AK-47 तर्क पर गिरी थी। जिसकी जानकारी उन्हें भी नहीं थी। सूचना के बाद सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीआरपीएफ कमांडर को सौंपी पूरी प्रक्रिया के बाद आवश्यक जांच-पड़ताल कर बरामद एके-47 राइफल को सीआरपीएफ टुकड़ी के कमांडर के हवाले कर दिया गया। हालांकि, इस पूरे मामले में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी संवेदनशील हथियार ट्रेन से कैसे गिर गया और जवानों को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो सकी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *