Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

मेरठ में रेलवे कर्मचारी हत्याकांड का खुलासा नहीं:परिवार ने पत्नी व ससुराल पक्ष पर जताया हत्या का शक


                 मेरठ में रेलवे कर्मचारी हत्याकांड का खुलासा नहीं:परिवार ने पत्नी व ससुराल पक्ष पर जताया हत्या का शक

मेरठ में रेलवे कर्मचारी हत्याकांड का खुलासा नहीं:परिवार ने पत्नी व ससुराल पक्ष पर जताया हत्या का शक

मेरठ में रेलवे कर्मचारी विवेक सिंह की हत्या के मामले में चार महीने बाद भी पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पाई है। मृतक के परिजनों ने उनकी पत्नी और ससुराल पक्ष पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। यह घटना 4 जनवरी को हुई थी। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लुत्फुल्लापुर बक्सर निवासी विवेक सिंह, जो खरखौदा रेलवे स्टेशन पर ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत थे, शाम करीब 7 बजे ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुंडाली थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। हालांकि, लगभग चार महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले में कोई ठोस जानकारी या गिरफ्तारी नहीं कर पाई है, जिससे परिजन लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतक के पिता महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि विवेक का अपनी पत्नी गुंजन से अक्सर विवाद होता था। महेंद्र सिंह के अनुसार, गुंजन का अपने जीजा विकास से लगातार संपर्क रहता था, जिसके कारण परिवार को शक है कि विवेक की हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। परिजनों ने यह भी बताया कि घटना वाले दिन गुंजन ने कई बार फोन कर अलग-अलग बातें बताई थीं, जिससे उनका शक और गहरा गया। सोमवार को महेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय को एक शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। एसएसपी अविनाश पांडेय ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *