Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को टीबी मुक्त अभियान का प्रशिक्षण:लक्षण, जांच और पोषण योजना पर दिया गया जोर


                 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को टीबी मुक्त अभियान का प्रशिक्षण:लक्षण, जांच और पोषण योजना पर दिया गया जोर

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को टीबी मुक्त अभियान का प्रशिक्षण:लक्षण, जांच और पोषण योजना पर दिया गया जोर

मैनपुरी देहात क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष संचारी रोग अभियान के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण सोमवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी सभागार में आयोजित किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी के निर्देशन में यादवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को टीबी के लक्षण, जांच प्रक्रिया और निदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर पहचान और उपचार से टीबी का पूरी तरह से उन्मूलन संभव है। प्रशिक्षण के दौरान सरकार द्वारा टीबी मरीजों को दी जा रही पोषण योजना की जानकारी भी साझा की गई। बताया गया कि उपचार के समय मरीजों को पोषण सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम में सीडीपीओ हरिओम बाजपेयी ने आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे विशेष संचारी अभियान के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में टीबी के संभावित मरीजों की सक्रिय रूप से पहचान करें। उन्होंने संदिग्ध मरीजों को जल्द से जल्द जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने पर जोर दिया, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर रितिका, प्रभा चौधरी और निधि वर्मा सहित कई सुपरवाइजर और कंप्यूटर ऑपरेटर भी उपस्थित रहे। सभी को अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *