Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प:संभल में राष्ट्र सेवा और विकास योजनाओं पर दिया जोर


                 भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प:संभल में राष्ट्र सेवा और विकास योजनाओं पर दिया जोर

भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प:संभल में राष्ट्र सेवा और विकास योजनाओं पर दिया जोर

संभल में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ध्वज के समक्ष एकत्र होकर राष्ट्र सेवा, संगठन को मजबूत करने और विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। तब से पार्टी राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने पार्टी के मूल मंत्र “राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और स्वयं अंतिम” पर भी प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने का अवसर है। इस दिन कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। मंजू दिलेर ने बताया कि भाजपा एक राष्ट्रवादी विचारधारा है, जिसने राजनीति में पारदर्शिता और जनसेवा को नई दिशा दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की बढ़ती वैश्विक पहचान का भी उल्लेख किया। योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील भी की राजेश सिंघल ने कार्यकर्ताओं से समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और जरूरतमंदों को भोजन व वस्त्र वितरण जैसे कार्यक्रमों का संकल्प लिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील भी की। भीष्म शर्मा ने कहा कि स्थापना दिवस संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने का दिन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी हरेंद्र सिंह ने की और संचालन हरिओम शर्मा ने किया। इस मौके पर कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *