Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

बदायूं में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस:जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण, एकजुटता पर जोर दिया गया


                 बदायूं में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस:जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण, एकजुटता पर जोर दिया गया

बदायूं में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस:जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण, एकजुटता पर जोर दिया गया

बदायूं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 47वां स्थापना दिवस जिला पार्टी कार्यालय में गोष्ठी आयोजित कर मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। कार्यकर्ताओं से बूथों पर और अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाकर स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। यह करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और निःस्वार्थ सेवा का परिणाम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का एक सशक्त माध्यम है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और सशक्त विचारधारा को बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन और विकास की नई दिशा स्थापित होने की बात कही। साथ ही, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होने और विकास कार्यों को नई गति मिलने का उल्लेख किया। राष्ट्रीय परिषद सदस्य हरप्रसाद सिंह पटेल ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, क्षेत्रीय संयोजक बुद्धपाल सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोज मसीह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *