गुरुग्राम के युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:कमरे में लटका मिला शव, 8 महीने पहले हुई थी शादी, यूपी का रहने वाला
![]()
गुरुग्राम के युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:कमरे में लटका मिला शव, 8 महीने पहले हुई थी शादी, यूपी का रहने वाला
गुरुग्राम जिले के नाहरपुर रूपा गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धीरज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज गांव का रहने वाला था। वह गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था और नाहरपुर रूपा में किराए के मकान में रहता था। जानकारी के अनुसार, धीरज की शादी लगभग आठ महीने पहले हुई थी। उसकी पत्नी फिलहाल अपने पैतृक गांव में रहती है। रविवार को धीरज पूरे दिन अपने कमरे में ही था। देर शाम तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो धीरज का शव फंदे से लटका हुआ मिला। नहीं मिला कोई भी सुसाइड नोट पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कमरे की बारीकी से जांच की गई, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य सुराग बरामद नहीं हुआ। मामले की जांच में जुटी पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सदर थाना पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
