Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

मेरठ में 8 अप्रैल से ऑल इंडिया स्नूकर चैम्पियनशिप:आदित्य मेहता समेत कई स्टार देश भर से पहुंच कर करेंगे प्रतिभाग


                 मेरठ में 8 अप्रैल से ऑल इंडिया स्नूकर चैम्पियनशिप:आदित्य मेहता समेत कई स्टार देश भर से पहुंच कर करेंगे प्रतिभाग

मेरठ में 8 अप्रैल से ऑल इंडिया स्नूकर चैम्पियनशिप:आदित्य मेहता समेत कई स्टार देश भर से पहुंच कर करेंगे प्रतिभाग

मेरठ। शहर के एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब, कौर्य कम्पाउंड में 8 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक ऑल इंडिया स्नूकर चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष और उभरते खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिससे मेरठ एक बार फिर खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन जाएगा।
आयोजन सचिव आनन्द अरोरा के अनुसार, प्रतियोगिता में भारत के नंबर-2 खिलाड़ी आदित्य मेहता (मुंबई) मुख्य आकर्षण होंगे। आदित्य मेहता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और 2013 एशियन गेम्स सहित कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा आगरा के पारस गुप्ता भी हिस्सा लेंगे, जिन्होंने 2024 में श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित 6 रेड स्नूकर प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। वहीं, भारत के टॉप खिलाड़ियों में शामिल मलकीत सिंह (इंडिया रैंक-4) और लक्ष्मण रावत (इंडिया रैंक-3) भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट में ममत चन्द्रा, पुष्पेन्द्र सिंह, अभिषेक आहुजा और मोहम्मद हुसैन जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी भाग लेंगे, जो पहले भारत की शीर्ष-18 रैंकिंग में शामिल रह चुके हैं। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों के नंबर-1 खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में उतरेंगे। अमन अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच साबित होगा, वहीं मेरठ के खेल प्रेमियों को राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले देखने का शानदार अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता न केवल मेरठ में स्नूकर खेल को नई पहचान देगी, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। इस दौरान एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य अमित चन्द्रा, दीप्ति अग्रवाल, कमल भार्गव, मयूर मित्तल, मोहित जैन, नीमिष खेतरपाल, सचिन मंगा और शमिन कुमार सप्रा का अहम योगदान रहेगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *