Monday, April 6, 2026
Latest:
Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

सुलतानपुर में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:हत्या समेत कुल 9 केस हैं दर्ज, लंबा आपराधिक इतिहास है


                 सुलतानपुर में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:हत्या समेत कुल 9 केस हैं दर्ज, लंबा आपराधिक इतिहास है

सुलतानपुर में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:हत्या समेत कुल 9 केस हैं दर्ज, लंबा आपराधिक इतिहास है

सुल्तानपुर पुलिस ने सोमवार को 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। अनिल बल्दीराय थाना क्षेत्र से पकड़ा गया, वह गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित था। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। बल्दीराय पुलिस टीम ने कूरेभार थानाध्यक्ष और बल्दीराय थाना प्रभारी की संयुक्त टीम के साथ मिलकर 6 अप्रैल 2026 को सुरेश नगर चौराहा से धनपतगंज जाने वाली सड़क से अनिल कुमार को पकड़ा। गिरफ्तार अपराधी की पहचान अनिल कुमार (लगभग 31 वर्ष) पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है। वह महमूदपुर, थाना बल्दीराय, जनपद सुल्तानपुर का निवासी है। अनिल उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत वांछित था। विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं विधिक कार्यवाही के बाद अनिल को न्यायालय में पेश किया गया। उसका लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। अनिल के खिलाफ बल्दीराय और धनपतगंज थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर और मारपीट सहित कुल नौ मामले दर्ज हैं। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी (थाना कूरेभार), प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह (थाना बल्दीराय), हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार (थाना बल्दीराय), कांस्टेबल वैभव कुमार (थाना कूरेभार) और कांस्टेबल अभिषेक कुमार (थाना बल्दीराय) शामिल थे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *