Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

बरेली में अज्ञात वाहन से टक्कर, फैक्ट्री कर्मी की मौत:लंच पर जाते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम


                 बरेली में अज्ञात वाहन से टक्कर, फैक्ट्री कर्मी की मौत:लंच पर जाते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

बरेली में अज्ञात वाहन से टक्कर, फैक्ट्री कर्मी की मौत:लंच पर जाते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

बरेली के सीबीगंज औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना दोपहर करीब एक बजे हुई। मृतक की पहचान सीबीगंज के बंडिया गांव निवासी 25 वर्षीय शनि कश्यप पुत्र वीर पाल के रूप में हुई है। वह परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। दोपहर के भोजन के लिए अपनी बाइक से एक होटल जा रहा था, तभी बरेली-दिल्ली हाईवे पर रोड नंबर तीन के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शनि कश्यप करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर ही गंभीर हालत में पड़ा रहा। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शनि कश्यप की शादी दो साल पहले हुई थी। उसके परिवार में पत्नी पिंकी और डेढ़ साल का बेटा कृष्णा है। वह अपनी तीन बहनों कमलेश, दीपा और काजल का इकलौता भाई था। मां का नाम दुर्गा है। इस दुखद घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *