Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

टीचर की संदिग्ध हालत में मौत:रामपुर के शिव विहार में मिला शव, पति नशा मुक्ति केंद्र में है


                 टीचर की संदिग्ध हालत में मौत:रामपुर के शिव विहार में मिला शव, पति नशा मुक्ति केंद्र में है

टीचर की संदिग्ध हालत में मौत:रामपुर के शिव विहार में मिला शव, पति नशा मुक्ति केंद्र में है

रामपुर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित शिव विहार कॉलोनी में किराए के मकान में एक महिला शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना करीब दो दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने शव मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका मूल रूप से मुजफ्फरनगर के थाना खतौली स्थित गांव भैंसी की रहने वाली थी। उसकी शादी लगभग आठ साल पहले मेरठ के तहसील मवाना के गढ़ीना गांव में हुई थी। उसका एक पांच साल का बेटा आदित्य है। वह थाना पटवारी क्षेत्र के ठाकुरद्वारा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी।
मृतका के ससुर ने बताया कि उनका बेटा लंबे समय से नशे का आदी है। दो दिन पहले मेरठ में उसके नशे की हालत की जानकारी मिलने के बाद उसे पकड़वाकर एक नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया था। ससुर के अनुसार, घटना का समय भी लगभग दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ससुर ने यह भी जानकारी दी कि उनका बेटा कोई स्थायी काम नहीं करता था। बहू के शिक्षिका बनने के बाद पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि मृतका काफी समय से गुमसुम रहती थी और ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करती थी। थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस की फोरेंसिक टीम सहित अन्य टीमें घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही हैं। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे मुजफ्फरनगर से रामपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस नशा मुक्ति केंद्र से भी जानकारी जुटा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *