Monday, April 6, 2026
Latest:
Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

गाजियाबाद में चलती स्कार्पिया धू धूकर जली:चालक ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान, फायर कर्मियों ने पाया आग पर काबू

गाजियाबाद में विजयनगर फ्लाईओवर के पास आज सोमवार शाम 4 बजे चलती स्कार्पियो में आग लग गई। इस दौरान चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौक पर पहुंची और 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से स्कॉर्पियो पूरी तरह से जलकर राख हो गई। शार्ट सर्किट से आग लगनी बताई गई घटना राहुल विहार विजय नगर फ्लाइओवर के नीचे की है। सूचना पर तत्काल फायर यूनिट कोतवाली स्टेशन से पहुंची। जहां फायर टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर देखा कि आग गाड़ी नंबर UP31 AW 4014 में स्कॉर्पियो क्लासिक में बहुत तेज़ी से आग जल रही थी। जिस पर तत्काल फायर यूनिट के द्वारा होज पाइप को फैलाकर आग पर पानी डालना शुरू किया और आग पर काबू पाया। लेकिन घटनास्थल पर कोई जनहानि नहीं हुई। गाड़ी मालिक अशदीप सिंह पुत्र कुलजीत सिंह के नाम है। जिसमें ड्राइवर सचिन ने ही पुलिस को सूचना दी थी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *