Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

मथुरा में गैस सिलेंडर किल्लत पर महिलाओं का प्रदर्शन:सड़क पर उतरकर जताया विरोध, लगा जाम


                 मथुरा में गैस सिलेंडर किल्लत पर महिलाओं का प्रदर्शन:सड़क पर उतरकर जताया विरोध, लगा जाम

मथुरा में गैस सिलेंडर किल्लत पर महिलाओं का प्रदर्शन:सड़क पर उतरकर जताया विरोध, लगा जाम

मथुरा शहर के लक्ष्मी नगर क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर सोमवार को महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं खाली सिलेंडर लेकर सड़क पर उतर आईं और मुख्य मार्ग पर सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि पिछले कई दिनों से गैस एजेंसी द्वारा समय पर सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की जा रही है। बुकिंग के बावजूद डिलीवरी में लगातार देरी हो रही है, जिससे घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने बताया कि उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। महिलाओं ने प्रशासन और गैस एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द समस्या के समाधान की मांग की। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद, सूचना पर पहुँची पुलिस और अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर महिलाएं शांत हुईं और उन्होंने जाम खोल दिया। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित गैस एजेंसी से जवाब तलब करने की बात कही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *