शामली भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया:एमएलसी मोहित बेनीवाल ने फहराया पार्टी का ध्वज
![]()
शामली भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया:एमएलसी मोहित बेनीवाल ने फहराया पार्टी का ध्वज
शामली के भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल ने भाजपा ध्वज फहराया। उन्होंने संगठन की नीतियों, विचारधारा और कार्यकर्ता सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा की। मोहित बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक मजबूत संकल्प है। उन्होंने जोर दिया कि पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ देश के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में ये लोग पहुंचे बेनीवाल ने कहा कि यह दिन उन महापुरुषों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने संगठन को एक वटवृक्ष बनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के परिश्रम को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र सेवा के इस अभियान से जुड़कर भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनका कर्तव्य है कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाएं। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने भी भाजपा ध्वज का ध्वजारोहण किया। इस दौरान हरवीर मलिक, रंधावा मलिक, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री कपिल पंवार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
