Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

रेप के प्रयास से आहत युवती ने की आत्महत्या:फोटो-वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज


                 रेप के प्रयास से आहत युवती ने की आत्महत्या:फोटो-वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

रेप के प्रयास से आहत युवती ने की आत्महत्या:फोटो-वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने दुष्कर्म के प्रयास और ब्लैकमेलिंग से आहत होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना 3 अप्रैल की शाम को हुई थी, जिसकी सूचना 5 अप्रैल को पुलिस को मिली। आरोप है कि आरोपी युवक ने युवती को घर पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर उसने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद आरोपी ने इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस घटना से मानसिक रूप से परेशान युवती ने अपने घर की छत पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *