मेरठ में पत्नी के बाद पति ने भी तोड़ा दम:नशे के विवाद में पति-पत्नी ने खुद को लगाई थी आग, परिवार में मातम
![]()
मेरठ में पत्नी के बाद पति ने भी तोड़ा दम:नशे के विवाद में पति-पत्नी ने खुद को लगाई थी आग, परिवार में मातम
मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के उमर नगर में नशे को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी की मौत हो गई है। दोनों ने खुद को आग लगा ली थी। इस घटना में रविवार शाम को पत्नी ने दम तोड़ दिया था, जबकि सोमवार को पति ने भी इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उमर नगर निवासी जुबैर और उनकी पत्नी निदा के बीच नशे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों ने खुद को आग लगा ली। घटना के बाद परिजनों और पड़ोसियों ने उन्हें हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के कारण उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान रविवार शाम को निदा की मौत हो गई थी। इसके बाद सोमवार दोपहर को जुबैर ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की मौत से परिवार में गहरा दुख है। पुलिस ने जुबैर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को उसका दफीना किया जाएगा। दोनों पक्षों ने इस मामले में किसी भी पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
