भास्कर न्यूज|पूर्णिया: सिटी सौरा नदी में स्नान के दौरान डूबा 16 वर्षीय मुन्ना कुमार का बॉडी रविवार को अपराह्ण नदी से निकाला गया। परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद खोजा गया है। बताया जा रहा है कि मुन्ना कुमार शनिवार को सिटी सौरा नदी में नहाने के दौरान नदी में डूब गया था। घटना के बाद से परिजन एवं एसडीआरएफ की टीम बालक को खोजने में जूटी थी । मुन्ना कुमार के शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बच्चे का शव मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बालक स्नान के दौरान डूबे बालक का शव मिल गया है।जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
https://ift.tt/PaUX82G
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live