Monday, April 6, 2026
Latest:
Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

आगरा कलेक्ट्रेट में युवक ने कपड़े उतारे, न्यूड होकर हंगामा:पुलिस कर रही पूछताछ, लोग बोले- मानसिक संतुलन ठीक नहीं

आगरा में कलेक्ट्रेट स्थित डीसीपी सिटी कार्यालय के बाहर सोमवार दोपहर एक युवक ने निर्वस्त्र होकर हंगामा किया। युवक का आरोप था कि पुलिस उसके मामले की सुनवाई नहीं कर रही है। जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा था। सोमवार को शाहगंज निवासी युवक डीसीपी कार्यालय पहुंचा और आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके मामले में गलत रिपोर्ट दर्ज की है। युवक ने बताया कि रिपोर्ट किसी किरन के नाम से दर्ज है, जबकि वह खुद लड़का है। इस दौरान उसने अपने कपड़े उतार दिए और कार्यालय के बाहर निर्वस्त्र होकर खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे कपड़े पहनने और शांत होने के लिए समझाया, लेकिन युवक हंगामा करता रहा। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि युवक पहले भी ऐसे कदम उठा चुका है और उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवक को शांत किया और उसके बयान दर्ज कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *