भास्कर न्यूज।पूर्णिया लाइन बाजार स्थित राजू होटल के स्टाफ की संदिग्ध हालत में होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकी लाश मिली है। मृतक अजय कुमार साह उम्र लगभग 35 वर्ष गुलाबबाग शास्त्रीनगर मोहल्ला का रहने वाला बताया जाता है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सहायक खजांची थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। ्पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में लटकी लाश को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पत्नी ममता देवी ने बताया कि शनिवार को पति अजय ने फोन पर छठ के बाद वह घर आने को कहा। पिछले 3 वर्षों से राजू होटल में उसके पति काम करते थे। शनिवार की रात 12 बजे होटल मालिक ने फोन कर आत्महत्या करने की सूचना दी। फिर उसने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। ममता का दावा है कि मेरा पति आत्महत्या नहीं कर सकता है। मेरे पति की हत्या की गई है। मुझे इंसाफ चाहिए। वहीं मृतक की बहन गंगा देवी ने बताया कि मुझे भी 12 बजे के आसपास राजू होटल के मालिक अरूण कुमार ने फोन किया। घटना की सूचना के बाद हमलोग जब होटल पहुंचे तो देखे की भाई फांसी के फंदे से लटका है और बाहर से ताला लगा हुआ है। फिर होटल के मालिक ने ताला खोला तो देखी कि घुटना जमीन से सटा हुआ था। गले में भी खरोच लगा हुआ है। देखने से लगता है कि मेरे भाई की गला दबाकर मारा गया है और उसे फांसी के फंदे से लटका दिया है। घटना को लेकर मृतक के भाई विजय कुमार साह ने बताया कि वो दोनों इस होटल में काम करते थे। भाई पिछले तीन साल से होटल में काम कर रहा था। कुछ दिन पहले स्टाफ से हुई लड़ाई के बाद उसने होटल की नौकरी छोड़ दी थी। जबकि भाई वहीं काम कर रहा था। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने अजय की हत्या कर लाश को आत्महत्या का रूप देने के लिए लटका दिया है। सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। लाश का पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद यह खुलासा होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। उन्होंने बताया कि परिजनों ने द्वारा अभी आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/wBUjZMV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live