Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

कुशीनगर में मनरेगा महिला मेटों की मांगें तेज:मानदेय और नियुक्ति पत्र के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा


                 कुशीनगर में मनरेगा महिला मेटों की मांगें तेज:मानदेय और नियुक्ति पत्र के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

कुशीनगर में मनरेगा महिला मेटों की मांगें तेज:मानदेय और नियुक्ति पत्र के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

कुशीनगर जिले में मनरेगा योजना के तहत कार्यरत महिला मेटों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन उपायुक्त, श्रम रोजगार के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में महिला मेटों ने मासिक मानदेय और बीमा श्रेणी में शामिल करने की मांग की है, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में उन्हें सुरक्षा मिल सके। उन्होंने श्रमिक डिमांड पत्र पर महिला मेट के हस्ताक्षर को अनिवार्य करने की भी मांग उठाई है।
महिला मेट जिला अध्यक्ष किरन राय ने बताया कि महिला मेटों की नियुक्ति तो की जाती है, लेकिन उन्हें कोई प्रमाण पत्र नहीं दिया जाता। इस कारण नए प्रधान के आने पर उन्हें आसानी से हटा दिया जाता है, जिससे उनकी नौकरी असुरक्षित रहती है। किरन राय ने यह भी बताया कि मानदेय नियमित रूप से नहीं मिलता और मजदूरी का भुगतान 6 से 7 महीने के विलंब से होता है। इससे उनके परिवारों का पालन-पोषण करना अत्यंत कठिन हो जाता है। इसके अतिरिक्त, NMMS (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मोबाइल फोन और रिचार्ज की सुविधा प्रदान करने की मांग भी की गई है। नई चयन प्रक्रिया के आधार पर नियुक्त महिला मेटों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है। महिला मेटों ने सरकार से अपील की है कि उनकी इन मांगों पर जल्द से जल्द विचार कर उचित कार्रवाई की जाए।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *