सालमारी | आजमनगर प्रखंड के सालमारी क्षेत्र अंतर्गत तेघड़ा पंचायत के गोविंदपुर गांव में रेलवे लाइन से कुछ ही दूरी पर लगे ट्रांसफार्मर से बिजली का तार लटक रहा है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि यह तार कई दिनों से नीचे झूल रहा है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बच्चे और राहगीर रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं, जिससे जान का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से तुरंत तार को दुरुस्त करने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि लापरवाही से किसी भी वक्त गंभीर हादसा हो सकता है।
https://ift.tt/PaUX82G
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live