Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

गाजीपुर कॉलेज में छात्राओं के स्कॉलरशिप फॉर्म में जीरो अटेंडेंस:छात्राएं डीएम कार्यालय पहुंचीं, प्राचार्य ने यूनिवर्सिटी को पत्र लिखा


                 गाजीपुर कॉलेज में छात्राओं के स्कॉलरशिप फॉर्म में जीरो अटेंडेंस:छात्राएं डीएम कार्यालय पहुंचीं, प्राचार्य ने यूनिवर्सिटी को पत्र लिखा

गाजीपुर कॉलेज में छात्राओं के स्कॉलरशिप फॉर्म में जीरो अटेंडेंस:छात्राएं डीएम कार्यालय पहुंचीं, प्राचार्य ने यूनिवर्सिटी को पत्र लिखा

गाजीपुर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीए और बीएससी की छात्राओं के छात्रवृत्ति फॉर्म में ‘शून्य उपस्थिति’ दिखाए जाने का मामला सामने आया है। इस समस्या को लेकर सोमवार को दर्जनों छात्राएं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं। महाविद्यालय की प्राचार्य ने इस त्रुटि को जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया है। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि 2025-26 के छात्रवृत्ति फॉर्म में उनकी उपस्थिति शून्य दर्शाई गई है, जबकि उन्होंने पूरे सेमेस्टर नियमित रूप से कक्षाएं अटेंड की हैं। इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण उन्हें छात्रवृत्ति से वंचित होने का डर सता रहा है। सोमवार को दर्जनों छात्राएं जिलाधिकारी अविनाश कुमार के कार्यालय पहुंचीं और अपनी शिकायत दर्ज कराई। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज प्रशासन की इस लापरवाही से उन्हें शैक्षणिक और आर्थिक नुकसान हो सकता है, जबकि वे सभी नियमित छात्राएं हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता कुमारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने यूनिवर्सिटी को पत्र भेजकर इस त्रुटि को ठीक कराने का अनुरोध किया है। प्राचार्य ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी छात्रा की उपस्थिति शून्य रहती है, तो वह परीक्षा से भी वंचित हो सकती है, इसलिए यह स्थिति संभव नहीं है। डॉ. अनीता कुमारी ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस तकनीकी त्रुटि को ठीक कर उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *