Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

सुल्तानपुर में फाइनेंस कंपनी से 8 लाख रुपए का गबन:सहायक डायरेक्टर समेत 3 पर मुकदमा दर्ज, अलग-अलग लोगों के नाम से रुपए निकाले


                 सुल्तानपुर में फाइनेंस कंपनी से 8 लाख रुपए का गबन:सहायक डायरेक्टर समेत 3 पर मुकदमा दर्ज, अलग-अलग लोगों के नाम से रुपए निकाले

सुल्तानपुर में फाइनेंस कंपनी से 8 लाख रुपए का गबन:सहायक डायरेक्टर समेत 3 पर मुकदमा दर्ज, अलग-अलग लोगों के नाम से रुपए निकाले

सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित कत्यानी गोल्डेन निधि लिमिटेड नामक फाइनेंस कंपनी में 8 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कंपनी के सहायक डायरेक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में कंपनी के डायरेक्टर शिवांश त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सहायक डायरेक्टर अतुल तिवारी, फिरोज अहमद और नीलम मिश्रा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। गबन की यह हेराफेरी 5 अक्टूबर 2020 से शुरू हुई थी। अलग- अलग लोगों के नाम से निकाले रुपए
शिकायत के अनुसार, सहायक डायरेक्टर अतुल तिवारी ने वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बिना कंपनी के बैंक ऑफ बड़ौदा (शाखा डिहवा) के खाते से अवैध रूप से चेक जारी किए। उन्होंने फिरोज अहमद के नाम पर 3 लाख रुपए का चेक जारी कर राशि निकाली। इसी तरह, नीलम मिश्रा के नाम पर 3 लाख रुपए का चेक जारी किया गया, जिसे सरोज सिंह नामक महिला के खाते के माध्यम से निकाला गया। इसके अतिरिक्त, सरोज सिंह के नाम पर 2 लाख रुपये का एक और चेक जारी कर भुगतान प्राप्त किया गया। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस
डायरेक्टर शिवांश त्रिपाठी का आरोप है कि जब उन्हें इस गबन की जानकारी हुई और उन्होंने हिसाब मांगा, तो आरोपियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। स्थानीय पुलिस और पुलिस अधीक्षक (SP) के स्तर पर सुनवाई न होने के बाद, उन्होंने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) नवनीत सिंह ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद, पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना उप-निरीक्षक जितेन्द्र यादव को सौंपी गई है। यह प्राथमिकी कोतवाली नगर सुल्तानपुर में 5 अप्रैल को दर्ज की गई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *