सिटी रिपोर्टर| मुजफ्फरपुर डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी सुशील कुमार ने शनिवार को नगर आयुक्त विक्रम विरकर समेत अन्य अधिकारियों के साथ नदी किनारे के छठ घाटों का निरीक्षण किया। सिकंदरपुर सीढ़ी घाट से चंदवारा घाट तक मोटरबोट से स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि नदियों व तालाबों का जलस्तर इस वर्ष सामान्य से अधिक है। श्रद्धालु नदी में बैरिकेडिंग के आगे गहरे पानी में नहीं उतरें। घाटों पर 400 से अधिक आपदा मित्रों, गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम की तैनाती की गई है। डीएम ने सभी घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, मोबाइल शौचालय और कचरा निस्तारण की व्यवस्था करने का आदेश दिया। मेडिकल कैंप, दवा वितरण केंद्र और डॉक्टर-पारामेडिकल स्टाफ की तैनाती का निर्देश दिया। सभी प्रमुख घाटों, मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ व सुरक्षित पूजा के आयोजन के लिए ‘क्या करें और क्या न करें’ से संबंधित फ्लैक्स लगाने का निर्देश दिया। डीएम ने मतदाता जागरूकता अभियान को छठ पर्व से जोड़ते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व पर 6 नवंबर को अधिक से अधिक मतदाता मतदान करें। इसके लिए उदीयमान व अस्ताचलगामी सूर्य अर्घ के दिन नावों पर ‘मतदाता जागरूकता अभियान’ चलेगा।
https://ift.tt/t2e4QLu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply