भास्कर न्यूज| कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत खेरिया पंचायत के खेरिया बाजार से नवटोलिया होकर अहिमाचक जाने वाली सड़कों की बदहाल हालत लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। जगह-जगह बने सड़कों पर गड्ढों ने बड़े हादसे को आमंत्रित कर रही है साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा दिया है। खेरिया बाजार से नवटोलिया, अहिमाचक, रामपुर के आवागमन कर रहे राहगीर संतोष कुमार, अशोक सिंह, पवन दास, राकेश कुमार सिंह व अन्य ने बताया की नवटोलिया गांव के समीप ग्रामीण सड़क मार्ग सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जो बरसात के पानी से भरकर और भी खतरनाक हो जाते हैं। साथ ही खास कर संध्या व रात्रि के समय पैदल यात्रा कर रहे यात्रियों, बाइक सवार, चारपहिया वाहन को गुजरने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। दोपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चे रोज इन गड्ढों से बचते हुए गिरने का खतरा उठाते हैं। हाल ही में अहिमाचक के उत्तम रविदास एक बाइक सवार गड्ढे में फिसलकर घायल हो गया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। वही ग्रामीणों ने संबंधित जनप्रतिनिधि व विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई करने और सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की है।
https://ift.tt/PaUX82G
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live