भास्कर न्यूज | पूर्णिया लोक आस्था के महापर्व छठ के – खरना से दिल्ली व हैदराबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो गई है। सुबह 10:45 बजे दिल्ली से उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की 186 सीटर एयरबस 320 दोपहर करीब 12:50 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंची। इस फ्लाइट में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और कटिहार के सांसद तारिक अनवर व पूर्णिया एयरपोर्ट के मैनेजर डीपी गुप्ता भी मौजूद रहे। सांसद पप्पू यादव खुद फ्लाइट की सीट पर बैठे पैसेंजर्स के पास पहुंचे, रेड रोज भेंट कर वेलकम किया। दिल्ली से पूर्णिया के लिए पहली फ्लाइट शुरू होने की खुशी में सांसद ने पायलट और फिर एयर होस्टेस को भी रेड रोज दिया। फ्लाइट से उतरते ही दोनों सांसदों और फिर पैसेंजर्स का जोरदार स्वागत किया गया। रेड रोज और फूलों की माला पहनाकर सभी का ग्रांड वेलकम हुआ। वहीं दिल्ली से पूर्णिया पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की 186 सीटर एयरबस 320 178 पैसेंजर्स के साथ पूर्णिया । फ्लाइट सुबह 10:45 बजे दिल्ली से रवाना हुई और 12:50 बजे पूर्णिया पहुंची। जबकि 1:50 बजे फ्लाइट ने वापस पूर्णिया से दिल्ली के लिए उड़ान भरा। पूर्णिया एयरपोर्ट से पहले दिन 168 यात्रियों ने दिल्ली के लिए सफर किया। दिल्ली-पूर्णिया के लिए शुरुआती किराया 4700 रखा गया था, लेकिन फेस्टिव सीजन में इसका किराया 12 हजार पहुंच गया है। इसके साथ ही हैदराबाद से पूर्णिया के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट सेवा आज से शुरू हो गई है। लोग 2 घंटे 25 मिनट में हैदराबाद तक की सफर कर रहे हैं। पूर्णिया एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने के लिए खड़ी इंडिगो एयरलाइंस की 186 सीटर एयरबस
https://ift.tt/PaUX82G
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live