छठ पर नहीं कटेगी बिजली, विभिन्न घाटों पर अधिकारियों और मानव बल की तैनाती की गई, नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

भास्कर न्यूज| सीतामढ़ी छठ को लेकर इस बार बिजली विभाग चौकस है तथा हर हाल में निर्बाध आपूर्ति बहाव को लेकर तैयारी में है। इसके लिए विभाग द्वारा नगर में अभियंताओं के नेतृत्व में 58 मानव बलों की टीमों को विभिन्न घाटों पर प्रतिनियुक्त किया गया है। जो गड़बड़ी होते ही आपूर्ति बहाल करेगी। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्बाध आपूर्ति की मॉनिटरिंग के साथ ही निगरानी व निरीक्षण का भी निर्देश दिया गया है। विभाग इसके लिए नगर क्षेत्र के सभी ट्रांसमीशन लाइन के साथ ही सभी ट्रांसफार्मर की भी ठीक करके रखा है। इसके साथ ही विभिन्न स्थलों पर केबल की देखरेख व सर्विस वायर को भी ठीक किया है। जिससे हर हाल में आपूर्ति को छठ में निर्बाध रखा जा सके। छठ के दौरान व्यवस्था सुदृक रखने को लेकर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो 26 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक 24 घंटा सक्रिय रहेगा। विभाग द्वारा भीड़ भाड़ वाले स्थानों व घाटों पर सुरक्षा को लेकर सेपरेटर व गार्ड वायर लगाने का काम किया है। कर्मियों द्वारा लंच-पुंज स्थिति वाले ट्रांसफार्मर का भी मेंटेनेंस कार्य किया गया है, जिससे निर्बाध आपूर्ति जारी रखने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। तालाबों, नदी एवं छठ घाटों पर संपोषण गैंग रखने को हिदायत छठ के दौरान विभिन्न घाटों पर निर्बाध आपूर्ति को लेकर 10 अधिकारियों के नेतृत्व में 58 मानव बलों की टीम कार्य करेंगी। इसके साथ ही अधिकारी व कर्मियों को चिन्हित स्थलों की विशेष निगरानी करेगी। सभी प्रमुख तालाबों, नदी एवं छठ घाटों पर संपोषण गैंग रखने को हिदायत दी गई है। जिससे किसी लाईन के ब्रेक डाउन होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आपूर्ति पुनः बहाल की जा सके। ^छठ पर्व में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर विभाग संकल्पित है। इसे लेकर तीन सहायक अभियंता के नेतृत्व में सात कनीय अभियंता व 58 मानव बल प्रतिनियुक्त हैं। – समीर रजक, कार्यपालक अभियंता विद्युत, सीतामढ़ी।


https://ift.tt/Jao4Mc3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top