भास्कर न्यूज|मधुबनी छठ महापर्व के आगमन के साथ ही शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ और बाजारों में रौनक बढ़ गई है, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे आमजन और श्रद्धालु दोनों परेशान हैं। प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद सड़कों पर अव्यवस्था का आलम है। मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं, वहीं वैकल्पिक मार्गों पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण पार्किंग स्थलों पर अफरातफरी मची हुई है। शहर के प्रवेश मार्गों की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। कई जगह दोपहिया और चारपहिया वाहन घंटों तक रेंगते नजर आ रहे हैं। यातायात कर्मियों की तैनाती सीमित क्षेत्रों तक ही दिख रही है, जबकि भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियंत्रण के कोई प्रभावी उपाय नहीं किए गए हैं। स्थानीय लोग सक्सेना सिंह, सनी कुमार, अभिनव झा का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी ट्रैफिक प्रबंधन के नाम पर केवल खानापूरी की गई है। कई प्रमुख चौक-चौराहों पर सिग्नल सिस्टम भी बंद हैं, जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं। छठ पूजा के लिए घाटों पर जाने वाले रास्तों पर पैदल यात्रियों और वाहनों के बीच लगातार टकराव की स्थिति बन रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल और यातायात कर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो छठ के मुख्य दिनों में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ जाएगी।
https://ift.tt/PZ1uQXV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live